फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उद्यमिता और विकास का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. आशुतोष शरण ने किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास, रोजगारपरक शिक्षा ज्ञान प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। कार्यक्रम में पहुंचे जैविक कृषि फॉर्म चकराता के अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान ने अपने अनुभव छात्र-छात्राओं के साथ साझा किए। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अरविंद चौहान ने स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. मंजू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें