फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों ने जाना खादर बस्ती के ग्रामीणों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के एनएसएस छात्रों ने शिविर के तीसरे दिन खादर बस्ती का भ्रमण किया। वहां रहने वाले ग्रामीणों की परेशानी जानी। ग्रामीणों ने बताया कि डंपिंग जोन पास होने के चलते उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें से मक्खियां और मच्छर उत्पन्न हो रहे हैं। जिसके चलते टाइफाइड, मलेरिया और अन्य जल जनित बीमारियों का खतरा बना रहता है। बृहस्पतिवार के दिन भ्रमण पर गई छात्रा करिश्मा ने बताया कि यहां रहने वाले लोगों के लिए स्वस्थ वातावरण की कमी एक बड़ी चुनौती है। छात्र तुषार कपूर ने बताया कि इस समस्या का समाधान करने के लिए सरकार और सामाजिक संगठनों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। इस मौके पर डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान, डॉ. दिलीप भाटिया आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें