विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में छात्र-छात्राओं के लिए प्लेसमेंट कनेक्ट ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण देना था। कार्यक्रम में ऑपरेशंस के प्रमुख अविनाश देव, मोबिलाइजेशन के प्रमुख मधुकर शर्मा, सीनियर ट्रेनर सोम्या बेनीवाल जीटी कार्यक्रम के लाभों के बारे में बताया। प्राचार्य डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्रों को अपने भविष्य के लिए एक अच्छा रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी। कॅरिअर काउंसलिंग एंड सेल की संयोजक डॉ. पूजा राठौर ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को अपने कौशल और ज्ञान में सुधार के साथ आत्मविश्वास में वृद्धि कर उद्योग जगत के साथ जुड़ने के अवसर प्राप्त होता है। इस मौके पर डॉ. राजकुमारी भंडारी, हरीश चंद्र जेटली, अशोक कुमार, अविनाश भट्ट, अनिल शाह, गरिमा पुनेठा आदि उपस्थित रहे। संवाद