फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तनाव से मुक्त होने के लिए शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दें छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कालसी। राजकीय इंटर कॉलेज कालसी में बोर्ड परीक्षाओं के छात्र-छात्रााओं के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव और दबाव से कैसे निजात पाया जा सकता है, इसके बारे में बताया गया। विज्ञान अध्यापिका संगीता रयाल ने बताया कि कक्षा दस और 12 के छात्रों के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि छात्र बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी विषय में कठिनाई महसूस करते हैं, तो विद्यालय आकर शिक्षक से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। व्यायाम शिक्षक सुषमा खत्री ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा के दौरान पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियों में सक्रिय रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि लगातार घंटों पढ़ाई करने के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियां भी आवश्यक हैं। इस प्रकार की गतिविधियों से अनावश्यक तनाव से बचा जा सकता है। प्रधानाचार्य सचिन असवाल ने शिक्षकों की ओर से बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों के लिए किया जा रहे विशेष प्रयासों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें