फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Uttarakhand: बगैर परीक्षा परिणाम घोषित किए राज्यों को भेजे जाएंगे ट्रेनी आईएफएस अफसर

Sat, 04 Apr 2020 06:25 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकैडमी में प्रशिक्षण ले रहे 2018- 20 की बैच के ट्रेनी आईएfएस अफसर बगैर परीक्षा परिणाम घोषित किए ही राज्यों को भेजे जाएंगे। कोरोना वायरस के मद्देनजर उपजे हालात के चलते केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने यह फैसला लिया है, । मंत्रालय ने एकेडमी से कहा है कि 30 अप्रैल से पहले ही ऑनलाइन परीक्षा कराने के साथ ही अफसरों को उनके संबंधित कैडर में भेज दिया जाए। इतना ही नहीं मंत्रालय ने आईएफएस अफसरों के लिए आयोजित होने वाले कॉनवोकेशन पर भी रोक लगा दी है। निर्णय लिया गया है कि अगले साल दोनों बैच के कन्वोकेशन एक साथ आयोजित किए जाएंगे । बता दें कि इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकैडमी के निदेशक ने केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को पत्र लिखकर इस संबंध में मार्गदर्शन मांगा था । निदेशक की ओर भेजे गए पत्र में कोरोना वायरस के चलते उपजे हालात और तीन ट्रेनी आईएफएस अफसरों के कोरोना संक्रमित होने के बारे में भी जानकारी दी गई थी। एकेडमी के एडिशनल डायरेक्टर एसके अवस्थी ने बताया कि फिलहाल निर्णय लिया गया है कि 2018 20 बैच के अफसरों की ऑनलाइन परीक्षा 30 अप्रैल से पहले ही करा ली जाए और परीक्षा होने के साथ ही तमाम अफसरों को उनके संबंधित कैडर में भेज दिया जाएगा । जहां तक परीक्षा परिणामों का सवाल है तो उसे बाद में तैयार कर संबंधित राज्यों के साथ ही अफसर को भेजा जाएगा ।एडिशनल डायरेक्टर अवस्थी ने बताया कि यह भी फैसला लिया गया है कि सभी बैच के लिए आयोजित होने वाले कॉन्वोकेशन को भी फिलहाल निरस्त कर दिया जाए। एडीशनल डायरेक्टर ने बताया कि फिलहाल इस साल का कन्वोकेशन टाल दिया जय और अगले साल आयोजित होने वाले कन्वोकेशन में दोनों बैच के अफसरों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें