फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Uttarakhand: योग, प्राणायाम के जरिए खुद को सेहतमंद बना रहे ट्रेनी आईएफ़एस अफसर

Sat, 04 Apr 2020 06:24 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के तीनट्रेनी आईएफ़एस अफसरों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने और केंद्रीय वन , पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से ट्रेनिंग पर रोक लगाए जाने के बाद तमाम अफसर खुद को सेहतमंद बनाने में जुटे हैं । एकेडमी की ओर से अफसरों को सुबह शाम योगा , प्राणायाम कराने के साथ ही उन्हें सेहतमंद बने रहने के गुर सिखाए जा रहे हैं ,जिसके लिए बाकायदा योग शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। एकेडमी के एडिशनल डायरेक्टर एसके अवस्थी ने बताया कि चूंकि अफसरों के प्रशिक्षण पर रोक लगाई गई है और उनकी सारी गतिविधियां ठप है ऐसे में मंत्रालय के निर्देश पर उन्हें सेहतमंद रहने के गुर सिखाए जा रहे हैं । जिसके लिए उन्हें सुबह-शाम योगा प्राणायाम कराया जा रहा है। अफसरों को योगा प्राणायाम सिखाने के लिए बाकायदा योगा शिक्षकों की तैनाती की गई है जो उन्हे योगा , प्राणायाम करा रहे हैं लेकिन इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है । बता दें कि एकेडमी के अफसर स्पेन प्रशिक्षण लेने गए थे और वहां पर लौटने के बाद तीन अफसरों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था जिसे लेकर देहरादून से दिल्ली तक हड़कंप मच गया था। सुकून देने वाली बात यह है कि तीनों अफसरों में से दो अफसर स्वस्थ होकर एकेडमी लौट आए हैं जबकि तीसरे अफसर का दून अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें