फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भर्ती में देरी से प्रशिक्षित युवाओं में आक्रोश, कल निकालेंगे रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड के डीएलएड बैच 2021-22 के चयनित व दो वर्षीय प्रशिक्षित युवाओं ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती में लगातार हो रही देरी पर नाराजगी जताई। साथ ही 12 जुलाई को गांधी पार्क से शिक्षा मंत्री आवास, यमुना कॉलोनी तक शांतिपूर्ण रैली निकालने की चेतावनी दी है। युवाओं का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब से हजारों प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

प्रशिक्षित युवाओं ने बताया कि उन्हें पिछली प्राथमिक शिक्षक भर्ती में मात्र 15 दिनों के प्रशिक्षण अपूर्ण होने की वजह से आवेदन का अवसर नहीं मिल सका था। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री से भेंटकर समस्या रखी थी। शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया था कि जैसे ही डीएलएड प्रशिक्षण पूर्ण होगा, प्रशिक्षित युवाओं के लिए नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें