अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार दोपहर उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया जब एक कोच के पहियों में धुआं निकलने से आग लगने की चर्चा फैल गई।
आनन-फानन में ट्रेन को लंढौरा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। कमी को दूर करने के बाद ट्रेन को आगे चलाया गया।
पहिओं से निकला धुआं
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अमृतसर से कोलकाता जाने वाली अकाल तख्त एक्सप्रेस जैसे ही ढंडेरा और लंढौरा रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची तो उसके एक कोच के पहियों से धुंआ निकलने लगा।
इस दौरान किसी ने ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैला दी। ट्रेन में आग की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया।
ठीक करके आगे बढ़ाया
तत्काल ट्रेन को लंढौरा रेलवे स्टेशन पर रोका गया जहां तकनीकी खराबी को ठीक कर ट्रेन को आगे बढ़ाया। हालांकि अगर ट्रेन को कुछ देर और नहीं रोका जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।