फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: ट्रेन के लिए यात्रियों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार, हरिद्वार रूट की लगभग 30 ट्रेन पहले से ही रद्द

Fri, 26 Jul 2024 02:46 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)

सार

हरिद्वार रूट की लगभग 30 ट्रेन पहले से ही रद चल रही हैं। ऐसे में ट्रेन के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों ट्रेनों के देरी से चलने की वजह से यात्रियों के साथही शिवभक्त कांवड़ियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। क्योंकि लक्सर, रुड़की, हरिद्वार रूट की अधिकांश ट्रेन कई कई घंटे की देरी से आई। 

विज्ञापन


इस समय कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। जिसके चलते ट्रेनों में भी दूर दराज से आने वाले शिव भक्त गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। लेकिन ट्रेनों के देरी से आने की वजह से कांवड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री मोहन कुमार बृजेश कुमार हिमांशु गोयल अरविंद शर्मा का कहना था कि हरिद्वार रूट की लगभग 30 ट्रेन पहले से ही रद चल रही हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अतिवृष्टि से भारी नुकसान, पुल बहने से मद्महेश्वर में फंसे यात्री, 68 का किया गया हेली से रेस्क्यू
विज्ञापन


बाकी गाड़ियां भी देरी से आने के कारण उन्हें प्लेटफार्म पर कई कई घंटे इंतजार करना पड़ता है। दूसरी गाड़ियां कम होने की वजह से इनमें पीछे से ही खचाखच भीड़ आ रही है। ऐसे में घंटो इंतजार करने के बाद भी ट्रेन में बैठने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन


मुरादाबाद के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि रोजा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य हो रहा है। इसके लिए 7 जुलाई से 5 अगस्त तक का मेगा ब्लॉक लिया गया है। मेगा ब्लॉक की वजह से कुछ ट्रेन लेट हो रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें