फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार, ठंड ने कराई यात्रियों की फजीहत

Wed, 03 Jan 2018 03:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
कोहरे के कारण अटकी ट्रेनें - फोटो : amar ujala file photo
विज्ञापन

हरिद्वार समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर है। घने कोहरे के चलते जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं, वहीं घने कोहरे के कारण ट्रेनों और बसों के संचालन पर भी खासा असर पड़ा है।

विज्ञापन


ठंड के बदले मिजाज ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। रेलवे अफसरों के मुताबिक घने कोहरे के चलते बुधवार को दून एक्सप्रेस, मदुरई एक्सप्रेस, दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन, इलाहाबाद एक्सप्रेस समेत दर्जन भर ट्रेने घंटों लेट हुईं।

वहीं इससे पहले मंगलवार लिंक एक्सप्रेस कोहरे के चलते रद्द की गई थी। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेन निरस्त होने से जहां हजारों यात्रियों को अपनी यात्रा निरस्त करनी पड़ी। वहीं रेलवे अफसरों , कर्मचारियों को भी पेरशानियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि लगातार कई दिनों से पड़ृ रहे कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। ट्रेनों के संचालन में रेलवे को समय में फेरबदल करना पड़ रहा है। ट्रेनों के देरी से पहुंचने पर सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों व बच्चों के साथ सफर करने वाली महिला यात्रियों को हो रही है।

ट्रेनों के देर से पहुंचने के चलते यात्रियों को खासी फजीहत का सामना करना पड़ा। आलम यह है कि ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को कई कई घंटे प्लेटफार्म पर ठंड के बीच समय गुजारना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। ट्रेनों से संबधित जानकारी से यात्रियों को सूचित करने के लिए नियमित तौर पर घोषणा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें