यात्रियों को एटीवीएम में स्मार्ट कार्ड स्वाइप करना होगा। इसके बाद गंतव्य आदि की जानकारी फीड करने के बाद टिकट मिल जाएगा। स्मार्ट कार्ड प्रीपेड व्यवस्था पर काम करेगा। इसके 50 से पांच हजार रुपये तक के रिचार्ज उपलब्ध होंगे।
एटीवीएम से बने टिकट का नहीं होगा रिफंड
प्रीपेड स्मार्ट कार्ड में कार्डधारक 50 से पांच हजार रुपये तक का रिचार्ज करा सकेंगे। इसकी वैधता रिचार्ज की आखिरी तिथि से छह माह तक होगी। एटीवीएम से टिकट लेने के बाद टिकट का मूल्य कार्ड में जमा राशि में से ही कट जाएगा। एटीवीएम से बने टिकट को रिफंड करने की सुविधा फिलहाल नहीं दी जा रही है।
एटीवीएम से यह रहेंगी सुविधाएं
- बिना लाइन में लगे दिन-रात किसी भी समय मिलेंगे द्वितीय श्रेणी के टिकट
- मशीन में स्टेशनों का रूट मैप भी होगा उपलब्ध
- प्लेटफार्म टिकट के साथ ही एकल व वापसी यात्रा के भी मिलेंगे टिकट
- कई भारतीय भाषाओं के साथ अंग्रेजी में भी उपलब्ध होगी जानकारी