फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की मौत के बाद केदारनाथ हाईवे पर जाम

Thu, 24 Oct 2013 01:31 PM IST
अमर उजाला, अगस्त्यमुनि
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा गिरने से हुई छात्रा की मौत पर गुस्साए लोगों ने गुरुवार को भी राजमार्ग पर जाम लगाया है। बुधवार को सड़क पर मलबा आने से एक छात्रा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


बीआरओ और पुलिस को जिम्मेदार माना
इस हादसे के लिए लोगों ने बीआरओ और पुलिस को जिम्मेदार माना है। लोगों का कहना है कि बीआरओ काम करते वक्त ध्यान नहीं देता है कि कहां काम करना है।

जबकि यहां पर हर समय जाम लगता रहता है। उन्होंने कहा स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कर्मियों को यहां तैनात किया जाना चाहिए था।

इससे पहले बुधवार को हादसे के बाद प्रदेश मीडिया सलाहकार समिति के पूर्व उपाध्यक्ष अजेंद्र अजय और पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख रमेश बेंजवाल ने मृतक छात्रा के परिजनों को पांच लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की मांग की। उन्होंने कहा कि लापरवाही के लिए बीआरओ के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।

तीन घंटे यातायात अवरुद्ध रहा
हादसे के कारण बुधवार को केदारनाथ हाईवे पर करीब तीन घंटे यातायात अवरुद्ध रहा। शाम करीब छह बजे मलबे की सफाई के बाद यातायात खुला। 16/17 जून को मंदाकिनी नदी की बाढ़ से पुराना देवल-विजयनगर के बीच करीब 700 मीटर पैच में सड़क बह गई थी।
विज्ञापन


पढ़ें, चरस के जाल में लड़कियों को फंसाती है ये 'चाची'

यहां पर बीआरओ ने अस्थायी रूप से सड़क को यातायात के लिए खोली है। मार्ग के सुधारीकरण के लिए बीआरओ हिल कटिंग कर रहा है। बुधवार को भी पुराना देवल में जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा था। अपराह्न करीब तीन बजे बच्चे छुट्टी के बाद घर जा रहे थे।

मौके पर ही तोड़ दिया दम
इस दौरान जेसीबी ऑपरेटर ने कुछ देर काम रोक लोगों से जाने को कहा। लेकिन अचानक पहाड़ी दरकने से मलबा लोगों के ऊपर गिर गया। बनियाड़ी निवासी शरादू लाल की 15 वर्षीय पुत्री वंदना ने वहीं पर दम तोड़ दिया। वह जीजीआईसी अगस्त्यमुनि में कक्षा नौ में पढ़ती थी।

पढ़ें, करवाचौथ के दिन इस घर में हो गया अनर्थ

वहीं घटना में घायल तीन छात्राओं को सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल 60 वर्षीय जसपाल निवासी कंडारा को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने जेसीबी ऑपरेटर की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें