फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: नैनीताल हाईवे पर मटकोटा पावर हाउस के बाहर दर्दनाक हादसा, तारों के बीच मिला युवक का झुलसा शव

Wed, 14 Dec 2022 02:42 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर।

सार

नैनीताल हाईवे पर स्थित मटकोटा पावर हाउस के बाहर दर्दनाक हादसा हो गया। मटकोटा पावर हाउस में फाल्ट हुआ तो मौजूद कर्मचारियों ने बाउंड्री के बाहर जाकर देखा। इस दौरान तारों के बीच में एक युवक का झुलसा शव दिखाई दिया। 
विज्ञापन
हादसा स्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल हाईवे पर स्थित मटकोटा पावर हाउस के बाहर झुलसे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवाया। वहीं पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। मंगलवार रात करीब 10 बजे मटकोटा पावर हाउस में फल्ट हुआ।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पावर हाउस में मौजूद कर्मचारियों ने बाउंड्री के बाहर जाकर देखा तो तारों के बीच में एक युवक का शव झुलसा हुआ था। कर्मचारियों ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी। सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा।

ये भी पढ़ें....Pantnagar:  एक और छात्रा ने डॉक्टर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, एक दिन पहले ही किया गया था गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सिडकुल पुलिस का कहना है की शव की शिनाख्त की जा रही है। शिनाख्त के बाद ही मामले में कुछ पता चल सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें