फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: तीन दिन तक मसूरी पहुंचने का आउटर रूट ही दिखाएंगे गूगल और मैपल, पढ़ें जरूरी जानकारी

Thu, 28 Dec 2023 02:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

दून पुलिस ने आने वाले तीन दिनों के लिए शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए गूगल और मैपल के साथ अनुबंध किया है। इसके तहत 29, 30 और 31 दिसंबर को गूगल और मैपल मसूरी जाने के लिए शहर के रूट की बजाय आउटर रूटों को अपने मैप पर दर्शाएंगे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल पर मसूरी और दून में यातायात का दबाव बढ़ जाता है। इस दरम्यान बाहरी राज्यों के अधिकांश वाहन चालकों को यहां हालिया तय रूटों की सटीक जानकारी नहीं होती। ऐसे में वे पहले के रूटों पर ही बढ़ते हैं और दून में यातायात का दबाव बढ़ता है। इससे बचने के लिए पुलिस ने नया तरीका निकाला है। जिसके तहत ये एप तीन दिन तक लोगों को केवल बाहरी रूट दर्शाएंगे।

विज्ञापन


दून पुलिस ने आने वाले तीन दिनों के लिए शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए गूगल और मैपल के साथ अनुबंध किया है। इसके तहत 29, 30 और 31 दिसंबर को गूगल और मैपल मसूरी जाने के लिए शहर के रूट की बजाय आउटर रूटों को अपने मैप पर दर्शाएंगे। इससे बाहरी राज्यों के वाहन शहर की बजाय आउटर रूटों से मसूरी जाएंगे और शहर में यातायात का दबाव कम होगा।

VIDEO : मसूरी विंटर लाइन कॉर्निवाल शुरू, निकाली सांस्कृतिक शोभायात्रा, फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज भी पहुंचे
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, इन तीनों में पुलिस के द्वारा तय बाहरी रूटों को ही गूगल और मैपल दिखाएंगे। इन एप में मसूरी जाने के लिए शहर के पहले वाले रूटों को नहीं दर्शाया जाएगा, बल्कि जो आउटर रूट हैं वही दिखेंगे। पुलिस ने इसके लिए गूगल और मैपल को आउटर रूटों की पूरी मैपिंग दे दी है। इससे बाहरी राज्यों के वाहन मसूरी आने-जाने के लिए आउटर रूटों का उपयोग करेंगे जिससे शहर में यातायात का दबाव कम रहेगा।
विज्ञापन


गूगल और मैपल आमतौर पर शहर के रूट ही दिखाते हैं। लिहाजा इस बार इन कंपनियों से टाइअप किया गया है कि इन तीन दिनों में शहर की बजाय मसूरी आने-जाने के बाहरी रूटों को ही दर्शाया जाए।
- अजय सिंह, एसएसपीI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें