फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अंदरूनी मार्गों पर अवैध पार्किंग के कारण प्रतिदिन लग रहा जाम

विज्ञापन
सैयद रोड पर सड़क पर खड़े किए गए वाहन। संवाद
विज्ञापन
शहर के अंदरूनी मार्गों पर जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। सैयद रोड और अस्पताल रोड पर कई घंटे वाहन खड़े रहते हैं। इनमें निजी कार, पिकअप, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। अस्पताल रोड तो ई-रिक्शा का स्टैंड बन गया है। यहां इलाज और जरूरी कार्यों से घर से निकले लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं। पहले से अंदरूनी सड़केें बढ़ते अतिक्रमण के कारण संकरी हो रही हैं, ऊपर से अवैध पार्किंग कोढ़ में खाज का काम कर रही है।
विज्ञापन

विकासनगर का मुख्य बाजार पहले ही अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण जाम की समस्या से जूझ रहा है। दोपहर 12 से दो बजे के बीच लोग बाजार जाने से बच रहे हैं। अधिकतर लोग सुबह और शाम को खरीदारी के लिए निकलते हैं। उधर, अब शहर के अंदरूनी क्षेत्र भी जाम की चपेट में आ रहे हैं।
अस्पताल रोड और सैयद रोड पर आम लोगों के साथ मरीज भी जाम की समस्या से परेशान हैं। सैयद रोड पर अस्पताल के पिछले गेट के पास से बीएसएनएल कार्यालय तक सड़क पर वाहन खड़े रहते हैं। अस्पताल रोड पर रामकुमार चौक से सुलभ शौचालय तक वाहन खड़े नजर आते हैं। यातायात संचालन के लिए होमगार्ड और पीआरडीकर्मियों की तैनाती के बाद भी जाम समस्या कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें