फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हरबर्टपुर चौक पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरबर्टपुर के व्यस्त मुख्य चौक पर यात्री वाहनों का बेतरतीब संचालन यातायात को बाधित कर रहा है। चौक के चारों ओर यात्रियों को ले जाने और लाने के लिए खड़े विक्रम, मैक्सी कैब और ई-रिक्शा सबसे अधिक समस्या उत्पन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन


वाहनों की आवाजाही की दृष्टि से हरबर्टपुर चौक बहुत व्यस्त रहता है। यहां से देहरादून, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा देहरादून से लेकर उत्तरकाशी के बड़कोट, जौनसार बावर, टिहरी के नैनबाग और यमुनोत्री तक की आवाजाही इसी चौक से होती है। इस सबके अतिरिक्त पछवादून के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी भी दिन में कई-कई बार चौक से गुजरते हैं। चौक पर विभिन्न दिशाओं से संचालित होने वाले छोटे यात्री वाहन विक्रम, मैक्सी कैब और ई-रिक्शा बेतरतीब ढंग से खड़े होकर सवारियों का इंतजार करते हैं। इससे अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। परिवहन विभाग इस समस्या से निजात नहीं दिला पा रहा है।

हरबर्टपुर निवासी रमेश कुमार, ढकरानी निवासी सुरेश, धर्मावाला निवासी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि हरबर्टपुर चौक पर यदि छोटे यात्री वाहनों को विधिवत संचालित किया जाए तो काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। उन्होंने बताया चौक से चारों दिशाओं की ओर जाने वाले रास्तों पर यदि नंबर से एक-एक वाहन खड़ा किया जाए तो उससे इस प्रकार की समस्या नहीं होगी। उधर, उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रावत सिंह कटारिया व कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि सभी वाहनों के यूनियनों के पदाधिकारियों से बात करके चौक पर उत्पन्न स्थिति में सुधार लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें