फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर बाजार बंदी से व्यापारियों को नुकसान, भाजपा जवाब दे : संजय किशोर

Fri, 06 Nov 2026 07:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। जिला कांग्रेस कमेटी पछवादून के अध्यक्ष संजय किशोर ने धनतेरस और दीपावली के दौरान देहरादून के प्रमुख बाजारों में यातायात प्रतिबंधित किए जाने पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते घंटाघर और आसपास के बाजारों में आवाजाही प्रभावित होने से व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे त्योहार के महत्वपूर्ण कारोबारी समय में व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। संजय किशोर ने कहा कि धनतेरस से दीपावली तक का समय छोटे दुकानदारों से लेकर ज्वेलर्स तक के लिए साल का सबसे महत्वपूर्ण कारोबारी अवसर होता है। दीये, खील-बताशे, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और अन्य सामान बेचने वाले दुकानदार पूरे साल इस पर्व का इंतजार करते हैं। ऐसे समय में बाजारों तक ग्राहकों की पहुंच बाधित करना व्यापारियों की आजीविका को प्रभावित करना है। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा नेताओं को कांग्रेस की प्रस्तावित रैली से होने वाली परेशानी तो दिखाई देती है, लेकिन अपने नेताओं के कार्यक्रमों से व्यापारियों और आम जनता को होने वाली दिक्कतें क्यों नजर नहीं आतीं। भाजपा को बताना चाहिए कि व्यापारियों के हितों की चिंता कौन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें