फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

Fri, 06 Nov 2026 07:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- शंभू की चौकी के पास हुआ हादसा, सिर में आई गंभीर चोटें
विज्ञापन


- 108 एंबुलेंस से पहुंचाया साहिया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी

साहिया। शुक्रवार को कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर शंभू की चौकी के समीप कार की टक्कर से कोटी बावर निवासी दिनेश (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर चौकी से पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शंभू की चौकी के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके सिर पर काफी चोटें आई थीं। अस्पताल में उसे तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें