फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने कराया मसूरी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। नगर पालिका के अध्यक्ष अनुज गुप्ता के साथ अभद्रता करने, जूता फेंकने वालों पर कार्रवाई न होने के विरोध में बुधवार को मसूरी बंद रहा। इस दौरान शहर के माल रोड से लेकर सभी बाजार बंद रहे। उधर, पालिका कर्मचारी भी लगातार दूसरे दिन हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

मसूरी व्यापार संघ के आह्वान पर बुधवार को शहर के सभी बाजार बंद रहे। इससे मसूरी आने वाले पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं नगर पालिका कर्मचारियों की भी हड़ताल लगातार दूसरे दिन जारी रही। इसकी वजह से शहर में गंदगी के अंबार लग गए। नगर पालिका संघ ने पालिका परिसर से शहीद स्थल तक मसूरी पुलिस के खिलाफ विरोध रैली निकाली। प्रदर्शनकारी मसूरी कोतवाल को हटाने की मांग कर रहे हैं। रैली के बाद शहीद स्थल पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया।
मसूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि मसूरी बंद सफल रहा है। बंद से साफ है कि मसूरी की जनता पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता के साथ है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार से बाजार खुल जाएगा, लेकिन पालिका परिषद के कर्मचारियों की हड़ताल अभी जारी रहेगी। मसूरी नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महावीर राणा ने कहा कि जब तक मसूरी कोतवाल को हटाया नहीं जाएगा कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष से अभद्रता करने वाले दो आरोपी गए जेल
देहरादून। मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और सभासद नंदलाल सोनकर से अभद्रता करने वाले दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया। दो आरोपियों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार बुधवार को जितेंद्र पुत्र नाथीराम निवासी इंदिरा कॉलोनी और सीता शर्मा पत्नी रामप्रसाद शर्मा निवासी मसूरी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को देहरादून न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसी मामले में दो आरोपी अंकुर सैनी और सुधा सैनी का स्वास्थ्य खराब होने के चलते दून अस्पताल में पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उन्हें भी कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, फेसबुक पर लाइव रह कर मंगलवार को जहर पीने वाले अंकुर सैनी का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
मसूरी सभासद की शिकायत पर नोटिस
देहरादून। मसूरी में हुई घटना पर सभासद नंदलाल सोनकर ने अनुसूचित जाति आयोग का दरवाजा खटखटाया है। उनकी शिकायत पर आयोग ने डीएम और एसएसपी को नोटिस जारी किया है।
सभासद नंदलाल सोनकर ने अभद्रता और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने की शिकायत आयोग में दर्ज कराई थी। इस मामले में आयोग ने 13 नवंबर तक डीएम, एसएसपी से जवाब मांगा है। सभासद सोनकर ने पुलिस पर पटरी कारोबारियों से मिलीभगत का भी आरोप लगाते हुए मसूरी पुलिस के जिम्मेदार कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में आयोग ने तय समय तक जवाब दाखिल न करने पर दोनों अधिकारियों को व्यक्तिगत तलब करने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें