फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आधी सड़क में व्यापारी, बाकी में वाहन... घंटों लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
निरंजनपुर मंडी में लाख कवायद के बाद भी व्यवस्थाएं नहीं सुधर रही हैं। मंडी में आधी सड़क पर सब्जी कारोबारियों का कब्जा है तो आधी पर वाहन खड़े हो रहे हैं। इसके कारण मंडी में जाम से घंटों परेशानी हो रही है लेकिन मंडी प्रशासन भी इससे अनजान बना हुआ है।
विज्ञापन

निरंजनपुर मंडी में 40 से 50 फीट की सड़क भी वाहन चालकों और व्यापारियों के कब्जे में है। हालत ये है कि सुबह के समय आधी सड़क पर सब्जी बिक रही है तो आधे में लोग वाहन खड़े कर रहे हैं। इसके कारण हर समय मंडी में जाम लग रहा है। आलम ये है कि दोपहिया वाहन को भी निकलने में काफी परेशानी हो रही है।
मंडी में दुकानों के बाहर काफी जगह छोड़ी गई है इसके बाद भी आधी सड़क तक सब्जियों की दुकान सज रही है। मंडी प्रशासन भी ना तो व्यापारियों को हटा पा रहा है ना ही कोई अन्य व्यवस्था बना पा रहा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मंडी में सुबह से दोपहर तक यही स्थिति लोगों की परेशानी का कारण बन रही है। सुबह के समय ही बड़े-बड़े ट्रक भी बीच सड़क तक खड़े होकर सामान उतार और चढ़ा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें