फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जीएसटी मुख्यालय पर जुटे व्यापारी, कहा-अधिकारी वसूल रहे गब्बर टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी अधिकारियों पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए दून उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारी बुधवार को जीएसटी मुख्यालय पर जुटे। व्यापारियों ने अपर आयुक्त आईएएस बृजवाल से मुलाकात कर जीएसटी विभाग में चल रहे इंस्पेक्टर राज का विरोध जताया। व्यापारियों ने कहा कि, व्यापार करने के लिए उन्हें गब्बर टैक्स देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा, जीएसटी अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। आशा रोड़ी चेक पोस्ट पर जीएसटी अधिकारी रोजाना मामूली कारणों पर व्यापारियों से कई गुना जुर्माना वसूल रहे हैं। जुर्माना वसूलने की जिद से व्यापारियों का सामान रेलवे स्टेशन पर पड़ा है। कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा, जल्द इन अधिकारियों की नकेल नहीं कसी तो एक बड़ा आंदोलन होगा।
दून उद्योग व्यापार मंडल के महासचिव सुनील मैसोंन ने बताया कि अधिकारियों के इस रवैये से व्यापारी बहुत परेशान हैं। अपर आयुक्त ने समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में दून उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रभाकर, गुरभेज सिंह, राजू पूरी, हिमांशु, जगदीश प्रसाद, सतीश मेहता, राजू गुलाटी, मोहित भाटिया, अजय सिंघल, कुल भूषण अग्रवाल, राजेश बडोनी, अजय वाधवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें