फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: व्यापारियों ने सुरक्षा पर की चर्चा, लाइसेंस रोकने की मांग

Mon, 12 Oct 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर सोमवार को व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें जहां एक ओर पुलिस और अग्निशमन विभाग ने व्यापारियों को सुरक्षा व आग से बचाव के जरूरी टिप्स दिए, वहीं दूसरी ओर व्यापारियों ने ट्रेड लाइसेंस प्रक्रिया का मुखर विरोध किया। व्यापारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर फिलहाल इस प्रक्रिया को रोकने की मांग उठाई।
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज पंवार के नेतृत्व में आयोजित बैठक में त्योहारी सीजन के दौरान बाजार की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मौजूद उपनिरीक्षक कृपाल सिंह ने सभी व्यापारियों से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने भीड़भाड़ वाले इस समय में सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करने पर भी जोर दिया। वहीं, फायर स्टेशन प्रभारी दया किशन ने दुकानदारों को आग से बचाव के व्यावहारिक उपाय सिखाए। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल के तरीके बताते हुए कहा कि थोड़ी सी जागरूकता से आपातकालीन स्थिति में जान-माल के बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।
बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज पंवार ने व्यापारियों की स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने नगर पंचायत की ओर से लागू की जा रही ट्रेड लाइसेंस प्रक्रिया पर ऐतराज जताते हुए इसे अव्यावहारिक बताया। व्यापारियों ने सर्वसम्मति से नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी को एक ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें व्यापारियों के हित का हवाला देते हुए ट्रेड लाइसेंस प्रक्रिया को फिलहाल के लिए स्थगित करने की मांग की है।
विज्ञापन


बैठक में नीना गुप्ता, दिनेश महावर, काशीराम महावर, जितेंद्र गुप्ता, अरशद अली, ललित चौधरी, सागर, प्रकाश भट्ट, राज गंगसारी और सलीम सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें