उत्तराखण्ड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से देहरादून के परेड मैदान में प्रदर्शनी में खादी विशेष आकर्षण बनी हुई है।
उत्तराखंड के कई क्षेत्रों के परिधान आकर्षण का केंद्र बने रहे। राष्ट्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में स्टालों में अपने पसंद के कोट हाथों हाथ सिलवा जा सकते हैं। वहीं देहरादून, चंबा, हर्रावाला, श्रीनगर आदि केंद्रों से भी उत्कृष्ट क्वालिटी के ट्विट, वासकेट, स्टोल व कुर्ते भी उपलब्ध हैं।
लघु उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पाद
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अजय कुमार प्रद्योत ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के स्टाल पर पूरे प्रदेश के लघु उद्यमियों के निर्मित उत्पादों बिक्री के लिए रखे गए हैं।
उन्होंने बताया कि खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की रिवर व्यू फैक्ट्री अल्मोड़ा में निर्मित ट्विट, न्यूजीलैंड प्योर ऊन से निर्मित थलमा, छुटका, टाई एंड डाई शॉल, कढ़ाई शॉल, स्टोल, ट्विट से निर्मित कोट, जैकेट, वास्केट, मफलर, टोपी आदि उचित दामों पर बिक्री के लिए प्रदर्शित किए गए हैं।
दूनवासियों को था लंबे समय से इंतजार
उन्होंने बताया प्रदर्शनी में उत्तराखंड, जम्मू- कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार, पंजाब, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेष के ग्रामीण हस्त निर्मित खादी, ऊनी उत्पादों का दूनवासियों को लंबे समय से इंतजार रहता है।
प्रदर्शनी में 200 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ठंड शुरू होने के साथ ही प्रदर्षनी में खरीदारी करने का सुनहरा अवसर दूनवासियों को मिल रहा है।