सेलाकुई। थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंचीवाला गांव में ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गया। चालक घटनास्थल से कुछ दूरी पर ट्रैक्टर ट्राली छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना पुलिस को 108 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम कैंचीवाला में एक स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल स्कूटी सवार शेर सिंह (60) पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम कैंचीवाला को 108 एंबुलेंस की मदद से महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मामले में मृतक के पुत्र देशराज उर्फ विक्की की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तहरीर में बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे उसके पिता अपने गांव कैंची वाला से अपनी स्कूटी से अपने ससुराल जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक द्वारा उनकी स्कूटी में टक्कर मारी गई।