फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर: डांगूठा के पास खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्राली, चार लोगों की मौत

Fri, 01 Jun 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहरादून जिले में विकासनगर के आगे त्यूनी-हनोल मार्ग पर डांगूठा के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली खाई में जा गिरी। हादसें में चार लोगों की मौत हो गई है। दूरस्थ इलाका होने की वजह से हादसे के बारे में फिलहाल इतनी ही जानकारी मिल पाई।
विज्ञापन


वहीं बरसात का मौसम नजदीक है लेकिन अभी तक लोनिवि ने जौनसार बावर के ग्रामीण अंचलों को जोड़ने वाली बदहाल सड़कों की कोई सुध नहीं ली है। ऐसे में बरसात के दौरान सड़कों पर सफर करना जोखिम भरा हो सकता है। कई सड़कों पर पिछली बरसात के दौरान आया मलबा पड़ा है तो कई पेटिंग के अभाव में सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है।

जगह-जगह लगे मलबे के ढेर के कारण सड़क संकरी गली के समान हो गई है। लोगों को डर है कि यदि विभाग ने समय रहते इन मार्गों की सुध नहीं ली तो बरसात के दौरान यह सड़कें हादसों का कारण बन सकती है। सड़कों पर पानी भरने से सड़क पर फिसलन हो जाती है। जो दुर्घटना की वजह बन सकती है। वहीं दूसरी ओर मलबा हटाने के नाम पर विभागीय अधिकारी शीघ्र कार्रवाई का भरोसा देते हैं, लेकिन सड़क मरम्मत के नाम पर बजट की कमी बता देते है। 
विज्ञापन


इन सड़कों पर मलबे के ढेर 
लालपुल-बिरमऊ, लालपुल-रानीगांव, हईया-पंजिया, हईया-ककाड़ी, बिजऊ बैंड-खतार, लाच्छा-गडोल-सकरोल, मुंशीघाटी-धोईरालानी, धोईरालानी-देऊ, फेडूलानी-मलेथा, गबेला-दोधा, कांडी बैंड-सराड़ी, सुरेऊ-भंजरा, दातनू-बड़नू, दातनू-जोशीगांव, पानुवा-मसराड़, गड़ेथा-हमरऊ गबेला-गमरी-भुपऊ समेत 24 से अधिक सड़कों पर अब भी पिछली बरसात का मलबा पड़ा है।  
विज्ञापन


मामले में लिखित शिकायत प्राप्त होने पर लोनिवि के अधिकारियों को बैठक कर मलबा हटाने के लिए निर्देशित किया जाएगा।  
- वीके तिवारी, एसडीएम कालसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें