जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार इसरार, नावेद, इरशाद, मुनफेत सभी निवासी जहीरपुर देवबंद को चोटें आई थीं। सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां इरशाद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
शरद निवासी पुरकाजी की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, मृतक इरशाद पक्ष की ओर से शमशेर पुत्र शेखावत ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।