फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ट्रैकर को बचाने में गाइड बर्फ में दबा, मौत

Thu, 25 Jun 2015 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवाल (कर्णप्रयाग)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के चमोली जिले में दिल्ली के एक ट्रैकर दल के गाइड की गिरने से बर्फ से दबकर मौत हो गई है। वाण गांव के ग्रामीण शव को खाई से निकालकर गांव ले गए। तहसील प्रशासन ने राजस्व पुलिस के नेतृत्व में रेस्क्यू दल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया। बताया जा रहा है कि गाइड एक महिला ट्रैकर को बचाने के चक्कर में खाई में जा गिरा और बर्फ में दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


देवाल के राजस्व उपनिरीक्षक मकर सिंह बिष्ट ने बताया कि बुधवार को गाइड और वाण निवासी 25 वर्षीय पुष्कर सिंह (पुत्र हुकुम सिंह) ट्रैकर दल के साथ बगुवाबासा से रूपकुंड के लिए चला था।

वापसी के समय 11 बजे रूपकुंड और बगुवाबासा के बीच एक महिला ट्रैकर अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसे बचाने के चक्कर में गाइड पुष्कर सिंह गहरी खाई में गिरकर बर्फ में दब गया जिसकी घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ट्रैकर चोटिल, बंगलुरू न‌िवासी है दल के सभी लोग

मकर सिंह नेगी ने बताया कि वाण गांव के खच्चर संचालक वेदनी तक जाते हैं इससे आगे बगुवाबासा है। खच्चर यहां पहुंचे तो इस घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद राजस्व पुलिस दल के साथ रेस्क्यू दल मौके के लिए रवाना हो गया।

देवाल के वन क्षेत्राधिकारी एसपी बर्मा ने बताया कि बंगलूरू निवासी चार लोगों का यह दल दिल्ली के ट्रैकर दल के नाम से पंजीकृत है, जो 20 जून को लोहाजंग से दिदना गए थे। 21 जून को दिदना से आली बुग्याल, 22 को आली से वेदनी पंहुचे। 23 को वेदनी से बगुवाबासा, 24 से बगुवाबास से रूपकुंड से वापस हो रहे थे।

महिला ट्रैकर को चोटिल बताया जा रहा है। दूसरी ओर थराली के एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि राजस्व पुलिस समेत छह लोगों के दल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें