वन अनुसंधान संस्थान परिसर का भ्रमण करने वाले पर्यटक अब संस्थान परिसर की खूबसूरती को देखने के साथ ही संस्थान के इतिहास और इसकी उपलब्धियों से भी रूबरू होंगे। पर्यटक एफआरआई के इतिहास और उसकी उपलब्धियों से रूबरू हो सके इसके लिए संस्थान प्रबंधन की ओर से पुराने प्रिंटिंग भवन में अत्याधुनिक आर्ट गैलरी का निर्माण कराया गया है। आर्ट गैलरी में संस्थान के इतिहास की जानकारी देने के साथ ही इसकी उपलब्धियों की जानकारी देने वाले कई ऐतिहासिक फोटोग्राफ लगाए गए हैं। एफआरआई निदेशक अरुण सिंह रावत ने बताया कि पहले आर्ट गैलरी रेंजर्स कॉलेज में बनाई गई थी जिसे अब संस्थान परिसर में स्थानांतरित किया गया है। आर्ट गैलरी को आकर्षक बनाने के लिए अत्याधुनिक लाइटें लगाई गई हैं। आर्ट गैलरी के जरिए पर्यटक संस्थान के इतिहास और उपलब्धियों से रूबरू होंगे। बता दें कि वन अनुसंधान संस्थान परिसर में म्यूजियम के साथ ही आर्ट गैलरी का भ्रमण कर वन अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों से रूबरू होंगे।