फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी: लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझते रहे सैलानी

Mon, 19 Oct 2026 08:27 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

मसूरी में सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों का आरोप था कि मार्ग पर यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात नहीं थे, जिसके चलते जाम की स्थिति लगातार बनी रही।
विज्ञापन
मसूरी में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों की रानी मसूरी में लॉन्ग वीकेंड के चलते सोमवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से पर्यटन स्थलों पर रौनक बनी रही। हालांकि, पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के बीच शहर की यातायात व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती नजर आई। शहर के प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी हैप्पी वैली स्थित बुद्धा टेंपल जाने वाले मार्ग पर देखने को मिली।

विज्ञापन


यहां सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों का आरोप था कि मार्ग पर यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात नहीं थे, जिसके चलते जाम की स्थिति लगातार बनी रही। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। वहीं, टीहरी बाईपास रोड पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। शहर के लाइब्रेरी चौक, लंढौर, मालरोड, नेहरू मार्ग, काला स्कूल चौक और अटल उद्यान मार्ग सहित अन्य प्रमुख सड़कों पर भी वाहन रेंगते नजर आए।

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए भगवान रुद्रनाथ, लगे बम-बम भोले के जयकारे

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कई स्थानों पर जाम के कारण पर्यटकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में निर्धारित समय से अधिक वक्त लगा। जाम में फंसने के कारण लोगों की यात्रा प्रभावित हुई और उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। लॉन्ग वीकेंड के चलते मसूरी में पर्यटकों की आमद बढ़ने के बावजूद यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आए। प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या ने पुलिस प्रशासन की यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

स्थानीय लोगों और पर्यटकों में इस बात को लेकर नाराजगी रही कि पर्यटन सीजन और छुट्टियों के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई। हालांकि, शहर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की चहल-पहल से रौनक बनी रही, लेकिन जाम के कारण लोगों का काफी समय सड़कों पर ही बीत गया। प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह गहलावत ने कहा कि पुलिस फोर्स की कमी है , जो फोर्स मौजुद है उसी से व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें