फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी में तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल शुरु ,पहाङी भोजन का पर्यटक और स्थानीय लोग उठा रहे लुत्फ

विज्ञापन
मसूरी में तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल शुरु,कई लोगों ने लगाई पहाङी भोजन के स्टाँल - फोटो : MUSSOORIE
विज्ञापन
मसूरी। मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल की धूम के बीच मंगलवार से फूड फेस्टिवल भी शुरू हो गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल में पर्यटकों समेत स्थानीय लोग पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे।
विज्ञापन

शहर की मालरोड पर फेस्टिवल का उद्घाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल और एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से किया। फेस्टिवल में प्यारी पहाड़न, न्यू जून स्पाइस हास्पिलिटी, वेलकम होटल सवाय, गढ़वाल सभा, ब्रेंटवुड होटल सहित कई संस्थाओं स्वयं सहायता समूह ने अपने स्टॉल लगाए हैं। प्यारी पहाड़न की संचालक प्रीति मेंदोला ने कहा कि मसूरी के लोग जमकर पहाड़ी व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं। फेस्टिवल में मंडुए की चाय, मोमो, समोसे, स्प्रिंग रोल लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। मुख्य अतिथि मोहन पेटवाल ने कहा कि इस फेस्टिवल के जरिये पहाड़ी उत्पादों को नई पहचान मिलेगी। इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान, संदीप साहनी, संजय अग्रवाल, सभासद अरविंद सेमवाल, अमित पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें