फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छुट्टी के दिन गुलजार हुआ चकराता, झरने का पर्यटकों ने उठाया लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक छुट्टी के दिन चकराता और इसके आसपास के पर्यटन स्थल गुलजार रहे। सैलानियों ने दिनभर प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाया। प्रसिद्ध टाइगर फाल में झरने में स्नान के लिए भीड़ लगी रही। क्षेत्र के जाड़ी स्थित मंदिर में जागरण होने व पर्यटकों की अधिक आवाजाही के कारण चकराता-त्यूणी मार्ग पर यातायात रुक-रुककर चलता रहा। दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


शनिवार की देर रात तक क्षेत्र के छावनी बाजार, लोखंडी, कोटी-कनासर, मोईला टॉप, जाड़ी, माख्टी, टाइगर फाल, रामताल गार्डन, नवीन चकराता में स्थित सभी होटल, होम स्टे पर्यटकों से भर गए थे। रविवार की सुबह सैलानी घूमने निकल गए। दिनभर प्राकृतिक सुंदरता का नजारा देखा। शाम को सनसेट प्वाइंट पर मनमोहक दृश्यों को अपने कैमरों में कैद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें