फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहलगाम में होटल में आग लगने से पर्यटक महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में एक होटल में आग लगने से महिला पर्यटक की मौत हो गई है। उसकी पहचान भूपिंदर पत्नी दलविंदर निवासी देहरादून के रूप में हुई है। होटल में ठहरे अन्य पर्यटकों को बचा लिया गया है। आगजनी में होटल को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहलगाम के होटल मेंशन में आग लग गई। इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी आग को बुझाने का प्रयास किया। पहलगाम के पुलिस स्टेशन हाउस अफसर ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में एक महिला पर्यटक की मौत हो गई है और उसका शव भी बरामद कर लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें