फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस या नया साल मनाने नैनीताल जा रहे हैं तो ध्यान दें, ऐसा न किया तो नहीं मिलेगी एंट्री

Sat, 15 Dec 2018 08:39 AM IST
अलका त्यागी चंद्रेश पांडे/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
Nainital
विज्ञापन

हर बार की तरह इस बार भी थर्टी फर्स्ट पर सरोवर नगरी में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने के आसार हैं। ऐसे में यदि आप अपने वाहन से थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए नैनीताल आ रहे हैं तो समय रहते खुद के ठहरने के लिए ऐसे होटल में एडवांस बुकिंग करा लें जहां पार्किंग की सुविधा हो।

विज्ञापन


सरोवर नगरी के सार्वजनिक पार्किंग स्थलों के पैक होने के बाद सैलानियों को दूसरे पिकनिक स्पॉटों का रुख करना पड़ सकता है। मालूम हो कि क्रिसमस से लेकर नए साल के पहले हफ्ते तक सरोवर नगरी में सैलानियों की खासी भीड़ उमड़ती है।

तराई भाबर से लेकर अन्य प्रांतों से आने वाले अधिकांश पर्यटक 31 दिसंबर का जश्न नैनीताल में मनाने और नए साल का स्वागत भी नैनीताल में ही करना चाहते हैं। ऐसे में सरोवर नगरी में हर साल भारी भीड़ उमड़ती है।

विज्ञापन

काम नहीं कर रहा है कार पार्क नैनी एप

सैलानियों की इस भीड़ के आगे यातायात समेत अन्य व्यवस्थाएं धड़ाम हो जाती हैं। पिछले साल नैनीताल में इतने सैलानी उमड़े कि प्रशासन को रानीबाग, कालाढूंगी और भवाली की ओर से नैनीताल आने वाले पर्यटकों को दूसरे पिकनिक स्पाटों की ओर डायवर्ट करना पड़ा था। 

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पिछले साल नैनीताल में होटल एसोसिएशन ने कार पार्क नैनी नामक एप बनाया गया था। इस एप के माध्यम से सैलानी नैनीताल में पार्किंग स्थल की भी एडवांस बुकिंग करा सकते थे लेकिन उक्त एप वर्तमान में काम नहीं कर रहा है। शहर के प्रमुख होटल व्यवसायी वेद साह के मुताबिक इस एप में कुछ सुधार होने थे। सुधार कार्य कर इसे अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास चल रहा है।
 
विज्ञापन

यह भी हैं नैनीताल के पर्यटक स्थल

नैनीताल के अलावा जिले में कई ऐसे पर्यटन क्षेत्र हैं जो सैलानियों का मन मोह सकते हैं। इनमें भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर, धारी, धानाचूली आदि शामिल हैं। यह पिकनिक स्पाट नैसर्गिक सौंदर्य से ओतप्रोत होने के साथ यहां अच्छे होटल, रिसोर्ट्स और रेस्टोरेंट भी हैं। 
 

31 दिसंबर जैसे मौके पर नैनीताल में पार्किंग पैक होने के बाद गाड़ियां सड़क पर खड़ी होती हैं, जिससे अव्यवस्था के साथ सैलानियों को परेशानी भी होती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए नैनीताल के पार्किंग स्थलों के पैक होने पर नैनीताल आने वाले उन्हीं वाहनों को प्रवेश करने दिया जाएगा, जिनके पास उन होटलों की बुकिंग होगी जहां पार्किंग की सुविधा है। भीड़ बढ़ने पर सैलानियों को दूसरे पिकनिक स्पाटों की ओर डायवर्ट भी किया जा सकता है।
-विनोद कुमार सुमन, डीएम नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें