वहीं, पानी बढ़ने से आस-पास की कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। दुकानों में रखा सामान भी पानी से खराब हो गया। पानी से दुकानों को नुकसान की आशंका के चलते पुलिस ने आस-पास के सभी दुकानदारों को वहां से हटवा दिया।
कैंपटी थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि फिलहाल फॉल की तरफ पर्यटकों की आवाजाही रोक दी गई है। दूसरी ओर, बारिश के चलते मसूरी-चकराता हाईवे पर कांडीखाल के पास भारी मात्रा में मलवा आने से मार्ग करीब एक घंटे बंद रहा। ख्यार्सी के पास खाले में पानी आने से दोनों ओर वाहन फंस गए। बाद में जल स्तर कम होने पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हुई।