फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्ती में विलेन बनेगी इनकी सुस्ती

Mon, 01 Sep 2014 04:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर और अक्तूबर माह में छुट्टियों का सीजन रहने वाला है। दोनों महीनों में 17 दिन की छुट्टियां होने वाली हैं।
विज्ञापन


पर्यटन स्थलों का हाल बेहाल
कुछ लोगों ने जहां बाहर घूमने का प्लान बनाया है, वहीं ज्यादातर आसपास के पर्यटन स्थलों का दीदार करने निकलेंगे, लेकिन पर्यटकों की इस मस्ती में पर्यटन कार्यालय की सुस्ती विलेन बन सकती है। वजह यह है कि पर्यटन स्थलों का हाल बेहाल है।

गुच्चू पानी में हाल ही में बाढ़ केदौरान रिटेनिंग वाल क्षतिग्रस्त हो गई। इसे दो दिन के लिए बंद करना पड़ा। इसके लिए आपदा के मद केतहत 24 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन इसे स्वीकृति का इंतजार है। रिटेनिंग वाल ढह जाने से आवाजाही में मुश्किल बनी हुई है।
विज्ञापन


एमडीडीए पार्क में टूटा झूला, गंदगी पर्यटकों का मूड खराब कर सकती है। उधर, सहस्त्रधारा में साफ-सफाई एक बड़ी समस्या बनी रही है। अब एक बार फिर पर्यटकों के आने की उम्मीद में पर्यटन कार्यालय की तरफ से यहां 6 सफाई कर्मियों की तैनाती तो कर दी गई है, लेकिन इनका सुपरविजन मुश्किल काम होगा।
विज्ञापन


सितंबर - अक्तूबर में छुट्टियां
7 सितंबर-अनंत चौदस
13 सितंबर-सेकंड सैटरडे
14 सितंबर-संडे
21 सितंबर-संडे
28 सितंबर-संडे
2 अक्तूबर-गांधी जयंती
3 अक्तूबर-दशहरा
5 अक्तूबर-संडे
6 अक्तूबर-ईद-उल-जुहा
8 अक्तूबर-वाल्मीकि जयंती
11 अक्तूबर-सेकंड सैटरडे
12 अक्तूबर-संडे
19 अक्तूबर-संडे
23 अक्तूबर-दिवाली
24 अक्तूबर-गोवर्धन पूजा
25 अक्तूबर-भैया दूज
26 अक्तूबर-संडे

सहस्त्रधारा में सफाईकर्मियों के सुपर विजन को पर्यटन के एक कर्मी की भी व्यवस्था कर रहे हैं। अन्य पर्यटन स्थलों पर भी संचालकों से उचित व्यवस्था के लिए बात कर रहे हैं।
- योगेंद्र सिंह गंगवार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें