फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: फूलों की घाटी से लापता हुआ हरियाणा का पर्यटक, नहीं पा रहा संपर्क, पुलिस-एसडीआरएफ खोज में जुटी

Wed, 10 Jun 2026 07:59 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

फूलों की घाटी घूमने आया फरीदाबाद निवासी पर्यटक  देर शाम तक नहीं लौटा। उससे संपर्क किया गया लेकिन फोन नहीं लगा।
विज्ञापन
फूलों की घाटी से पर्यटक लापता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर फूलों की घाटी घूमने आया एक पर्यटक मंगलवार को लापता हो गया। पुलिस, एसडीआरएफ व वन विभाग की संयुक्त टीम क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है। बुधवार देर शाम तक भी पर्यटक का कुछ पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


मंगलवार को फूलों की घाटी घूमने आए फरीदाबाद निवासी गब्बर सिंह (48), पुत्र विक्रम सिंह देर शाम तक नहीं लौटा। उससे संपर्क किया गया लेकिन फोन नहीं लगा। पर्यटक के लापता होने की सूचना से विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। साथ ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने भी घाटी में सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: दोपहिया वाहन से छिटककर खाई में गिरा युवक, तीन युवाओं ने खाई में उतरकर बचाई जान

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बुधवार को भी घाटी के सभी संभावित क्षेत्रों में टीम ने पर्यटक की तलाश की गई। वह अकेला ही घाटी में घूमने के लिए आया है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु ने बताया कि मंगलवार से ही पर्यटक की तलाश शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में लगातार मौसम खराब हो रहा है। टीमें सभी संभावित क्षेत्रों में जा रही है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें