फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की तरह गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में होगा पर्यटक सुविधाओं का विकास

Sun, 02 Aug 2020 12:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रसाद योजना के तहत केंद्र को भेजी 50 करोड़ की डीपीआर
  • केदारनाथ और बदरीनाथ में भी योजना से हो रहे करोड़ों के विकास कार्य
विज्ञापन
गंगोत्री धाम/यमुनोत्री धाम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की तरह गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में भी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने प्रसाद योजना के तहत लगभग 50 करोड़ की डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दी है।

विज्ञापन


केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद बुनियादी ढांचे के कार्य किए जाएंगे। वहीं, स्वदेश दर्शन योजना के तहत महाभारत सर्किट का 98 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र को भेजा गया है। केंद्रीय पोषित प्रसाद योजना के माध्यम से केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के विकास कार्य किए जा रहे हैं। केदारनाथ के लिए लगभग 35 करोड़ में से केंद्र 28 करोड़ की राशि मिल गई है।

विज्ञापन

योजना का 89 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, बदरीनाथ में 40 करोड़ में से 12 करोड़ की राशि मिल चुकी है। प्रदेश सरकार ने गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए 50 करोड़ की डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए केंद्र को भेजी है। 

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केंद्र की प्रसाद और स्वदेश दर्शन योजना के तहत प्रदेश में पर्यटक सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। केंद्र की ओर से जल्द ही गंगोत्री और यमुनोत्री की डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद विकास कार्यों को शुरू किया जाएगा। महाभारत सर्किट के लिए 98 करोड़ का प्रस्ताव बना कर स्वदेश दर्शन योजना में शामिल करने का केंद्र से आग्रह किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें