II
मसूरी घूमने आए थे मुजफ्फरनगर के पर्यटक, चालक की हालत गंभीर
I
I
I
Iमसूरी घूमने आए मुजफ्फरनगर के पर्यटकों की कार शनिवार देर रात हाथी पांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। चालक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
I
I
I
Iशहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि कार दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम शनिवार रात ही मौके पर पहुंची। कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे। संयुक्त टीम ने पांचों को खाई से बाहर निकाला। इनमें आकाश (30), अमन (30), शशांक (27) और करण (21) के अलावा चालक साहिल हैं। चालक साहिल की हालत गंभीर होने पर उसे दून अस्पताल रेफर किया है। कोतवाल ने बताया कि सभी लोग उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर ठाकुरद्वारा के रहने वाले हैं और मसूरी में घूमने आए थे। दुर्घटना की वजह प्रथम दृष्टया खराब मौसम बताया जा रहा है।I