फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कृषि इकाई केंद्रों में कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र राणा ने रविवार को साहिया स्थित कृषि इकाई केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन की जर्जर स्थिति देखकर ब्लाॅक अधिकारी को भवन निर्माण का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। कई केंद्रों पर कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। छुट्टी के दिन अधिकारी के निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मना रहा। साहिया स्थित कृषि इकाई केंद्र के निरीक्षण के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी को बीज गोदाम व कार्यालय के सामान के रख-रखाव में अनियमितता दिखी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने न्याय पंचायत भंजरा व नराया में कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। केंद्र प्रभारियों से स्पटीकरण देने को भी कहा। मुख्य कृषि अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में मंडुवा, मक्का, चौलाई, गेहूं, अदरक, लहसुन, अरबी और विभिन्न प्रकार की दाल समेत कई फसलों का बेहतर उत्पादन किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा को देखते हुए उन्हें कृषि यंत्र, बीज, कीटनाशक दवाइयां आदि समय-समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने के लिए प्रत्येक गांव में शिविर लगाकर किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा। निरीक्षण के दौरान प्रेम चंद शर्मा, चकराता ब्लाॅक के प्रभारी मित्ती लाल, उदपाल्टा न्याय पंचायत प्रभारी प्राची पुरोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें