फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हाईस्कूल अंग्रेजी के कठिन पेपर ने बढ़ाई परीक्षार्थियों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
- विकासनगर में 81, कालसी में 17, चकराता में 25, सहसपुर में 47 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

- गृहविज्ञान के आसान पेपर से खुश नजर आईं छात्राएं
-बीईओ कुंदन सिंह ने बताया परीक्षा में कोई भी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/कालसी/चकराता/। शनिवार को उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल अंग्रेजी व इंटर गृहविज्ञान की परीक्षा हुई। ब्लाॅक विकासनगर में 10वीं अंग्रेजी की परीक्षा 21 केंद्रों पर हुई। पंजीकृत 2364 में से 2286 ने परीक्षा दी और 78 अनुपस्थित रहे। 12वीं गृहविज्ञान में 72 ने परीक्षा दी और तीन अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों से परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी के प्रश्नपत्र को कठिन बताते हुए कहा कि इस साल पेपरों में प्रश्नों को जटिल बनाया गया। गृहविज्ञान के पेपर को सरल व आसान बताया गया। छात्राओं ने कहा कि दैनिक कार्य से जुड़े विषय होने के कारण इसे सरलता से हल किया।
विज्ञापन

बीईओ विनीता कठैत नेगी ने बताया कि ब्लाॅक कालसी में 10वीं अग्रेंजी की परीक्षा में 443 परीक्षार्थियों में से 426 शामिल हुए 17 अनुपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद जदली ने बताया कि ब्लाॅक चकराता में 13 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल अंग्रेंजी की परीक्षा में 636 परीक्षार्थियों में से 611 शामिल हुए और 25 अनुपस्थित रहे। कंट्रोल रूम प्रभारी तिलक सिंह चौहान ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। ब्लाॅक सहसपुर में 10वीं अंग्रेजी में 1708 छात्रों ने परीक्षा दी और 41 अनुपस्थित रहे। 12वीं गृह विज्ञान में 60 ने परीक्षा दी और दो अनुपस्थित रहे। बीईओ कुंदन सिंह ने बताया परीक्षा में कोई भी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया और परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें