फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA POP: ये हैं देश के टॉप 10 राज्य, जो भारतीय सेना को देने जा रहे सबसे ज्यादा अफसर

Fri, 08 Jun 2018 11:01 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ima - फोटो : amarujala
विज्ञापन

सेना को अफसर देने के मामले में एक बार फिर उत्तराखंड ने बादशाहत कायम की है। इस बार भी भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में संख्याबल में भले ही यूपी के युवा सर्वाधिक हों लेकिन जनसंख्या के लिहाज से अफसर देने में उत्तराखंड अव्वल है।

विज्ञापन


वर्तमान में देश के सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी उत्तराखंड के पौड़ी जिले के निवासी हैं। वहीं इस बार भी आईएमए की पासिंग आउट परेड में उत्तराखंड के युवाओं का जलवा बरकरार है। यूपी के सर्वाधिक 63 युवा पासआउट होंगे। इसके बाद दूसरे स्थान पर हरियाणा (49 जीसी), तीसरे स्थान पर बिहार (35 जीसी) हैं।

उत्तराखंड के इस बार 33 युवा पासआउट होकर सेना में अफसर बनने जा रहे हैं। जनसंख्या के लिहाज से यूपी, हरियाणा व बिहार की तुलना में देखें तो उत्तराखंड के युवाओं का प्रतिशत कहीं ज्यादा है। गोवा, अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, पुडुचेरी से इस साल एक भी युवा पासआउट नहीं होगा। गुजरात, छत्तीसगढ़, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा से एक-एक जीसी पासआउट होंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

अफसर देने वाले देश के शीर्ष-10 राज्य

ima - फोटो : amarujala
अफसर देने वाले देश के शीर्ष-10 राज्य
राज्य का नाम    पासआउट होने वाले जीसी
1. उत्तर प्रदेश    63
2. हरियाणा    49
3. बिहार    35
4. उत्तराखंड    33
5. पंजाब    29
6. महाराष्ट्र    22

6. हिमाचल प्रदेश    22
7. राजस्थान    20
8. जम्मू एंड कश्मीर    17
9. मध्य प्रदेश    14
10 तमिलनाडु    9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें