घटना से दुर्घटना तक, क्राइम से कैंपस तक और सियासत के गलियारों से दफ्तरों तक, बस एक क्लिक से रहिए अपडेट।
टैक्सी ड्राइवर ने किया सुसाइड
त्यूनी के रहने वाले टैक्सी ड्राइवर शिव कुमार (52) ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उक्त ड्राइवर ऋषिकेश में 15 साल से टैक्सी चलाने का काम कर रहा था। बताया गया कि आर्थिक तंगी के चलते उसने अपनी जान दी।
आशा नेगी और रिथविक देहरादून में
देहरादून स्थित मधुबन होटल में दोपहर 12 बजे बाद नच बलिए-6 विजेता आशा नेगी और रिथविक की प्रेस वार्ता आयोजित होगी।
पंप ऑपरेटर ने की खुदकुशी
ऋषिकेश के मुनिकीरेती में जलसंस्थान के पंप ऑपरेटर ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
अगवा बच्ची का शव मिला
रुड़की के जौरासी जबदरस्तपुर गांव से 26 फरवरी को अगवा हुई पांच साल की बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिला है। इससे से ग्रामीणों में रोष है।
कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैंतोली के समीप मंगलवार को देर रात हुई कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत खबर है। मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे जा चुके हैं।
लोगों ने किया आर्मी के खिलाफ प्रदर्शन
मंगलवार को चांदमारी गढ़ी कैंट में शहीद राजेश गरुंग मार्ग पर बने शिलालेख की दीवार तोड़ने पर स्थानीय लोगों ने आर्मी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने आर्मी की गाड़ियां रोकी और तोड़फोड़ भी की।
कमांडेंड ऑफिसर ने लोगों को अपने पास बुलाकर के टूटी दीवार की मरम्मत करवाने आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। बता दें कि शहीद राजेश गुरुंग 16 जुलाई 1999 में हुए कारगिल युद्घ में शहीद हुए थे।
क्लेमनटाउन में राइफलमैन मेजर जसवंत सिंह की मूर्ति का अनावरण किया गया। 1962 के चाइन वॉर में मेजर जसवंत शहीद हुए थे, जिसके बाद उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया।