फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मांग कर शराब पी, जेब से निकाल ली नकदी और फोन, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। टिहरी गढ़वाल के नैन बाग के रहने वाले एक व्यक्ति को मयकदे में दरियादिली दिखाना भारी पड़ गया। दो युवकों ने पहले व्यक्ति से मांग कर शराब पी। उसके बाद उसकी जेब से स्मार्टफोन और 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को टिहरी गढ़वाल के नैनबाग निवासी विनोद ने कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्हाेंने बताया था कि 19 जून को वह विकासनगर में अंग्रेजी शराब के ठेके पर गए थे। वहां दो युवकों ने शराब पिलाने के लिए कहा। जब शराब पिलाई तो आरोपियों ने अपनी बातों में उलझा लिया और जेब से स्मार्टफोन और 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया। सीसीटीवी कैमराें की फुटेज की जांच कर दोनों आरोपियों की पहचान की गई। रविवार को दोनों को मुस्लिम बस्ती के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम शाहरुख और आसिफ बताया। दोनों जीवनगढ़ के कुरैशी मोहल्ला के रहने वाले हैं। उनके पास से 5600 रुपये और स्मार्टफोन बरामद किया गया है। रविवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें