फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: आज से मिलेगा सस्ता टमाटर, यहां लगेंगे चार काउंटर, मंडी समितियों को दी गई ये काम करने की सलाह

Sat, 08 Jul 2023 03:10 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर,देहरादून

सार

राजधानी देहरादून में टमाटर के दाम में आई हल्की गिरावट से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, अन्य सब्जियों के बढ़ते दाम लोगों का बजट बिगाड़ रहे हैं। वहीं एक सप्ताह पूर्व उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय की मंडी में टमाटर के दाम ने शतक मार दिया था तो वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में टमाटर के दाम 200 रुपये पार कर चुका है।
विज्ञापन
टमाटर Tomato - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी में आज से चार दुकानों पर सस्ते टमाटर के काउंटर लगाए जाएंगे। चार घंटे के लिए लगने वाले इन काउंटरों पर 50 से 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से एक व्यक्ति को दे किलो टमाटर दिया जाएगा। निरंजनपुर सब्जी मंडी से सस्ते टमाटर  मिलेगा। वहीं, ऋषिकेश और रुड़की में भी मंडी में काउंटर लगाकर सस्ता टमाटर उपलब्ध कराया जाएगा।

टमाटर के बढ़ते दाम के संबंध में कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल ने शुक्रवार को थोक विक्रेताओं और क्षेत्रीय कार्मिकों के साथ बैठक की। उन्होंने टमाटर की आवक और मूल्यों की समीक्षा करते हुए आठ जुलाई को लगने वाले चार काउंटर पर टमाटर के दाम 50 से 70 रुपये प्रति किलो तय किए। वहीं, मंडी निरीक्षक अजय डबराल ने बताया, लोग काउंटर पर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक टमाटर खरीद सकते हैं। टमाटर के दाम उसकी गुणवत्ता पर तय किए गए हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मानसिक स्वास्थ्य नीति को कैबिनेट की मंजूरी, नशामुक्ति केंद्रों में नियमों के उल्लंघन पर होगी जेल

एमडी बोले- सुविधानुसार सभी मंडी समितियां ऐसा करें

उत्तराखंड कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक आशीष भटगईं ने बताया, टमाटर के बढ़ते रेट को देखते हुए प्रदेशभर की सभी मंडी समितियों को अपने स्तर पर अलग से काउंटर लगाकर सस्ते दर पर टमाटर बेचने को कहा गया है। सुविधानुसार, मंडी समितियां अपने यहां मंडी परिसर में काउंटर लगाकर ग्राहकों को टमाटर उपलब्ध करा सकती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें