फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: मंडी में 160 रुपये किलो बिका टमाटर, साढ़े तीन लाख की आमदनी कर चुके भगत सिंह

Thu, 03 Aug 2023 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

विकासनगर और साहिया मंडी में टमाटर की क्रेट (25 किग्रा) चार हजार रुपये तक बिकी। जिसके चलते किसानों ने चांदी काटी। वहीं बाजार में अच्छी क्वालिटी का टमाटर फुटकर में अधिकतम 199 रुपये प्रति किग्रा के भाव से बिका।
विज्ञापन
देहरादून में टमाटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टमाटर के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। बुधवार को मंडी में 160 रुपये प्रति किलो की दर से बिका। दूसरे राज्यों से टमाटर न आने के कारण जौनसार बावर के टमाटर की बाजार में भारी मांग है। मंडियों में टमाटर हाथों हाथ बिक रहा है। इसकी सप्लाई राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में हो रही है।

विज्ञापन


बुधवार को विकासनगर और साहिया मंडी में टमाटर की क्रेट (25 किग्रा) चार हजार रुपये तक बिकी। जिसके चलते किसानों ने चांदी काटी। वहीं बाजार में अच्छी क्वालिटी का टमाटर फुटकर में अधिकतम 199 रुपये प्रति किग्रा के भाव से बिका।

फुटकर में टमाटर के दामों पर नियंत्रण रखने के लिए तहसीलदार प्रेम सिंह के नेतृत्व में मंडी समिति और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने विकासनगर बाजार में 40-50 दुकानों, ठेली और रेहड़ी का निरीक्षण किया। कुछ जगहों पर रेट लिस्ट न लगी होने पर विक्रेताओं को कड़ी हिदायत दी गई।
विज्ञापन


ALERT: हेलो...मामा जी मैं अनुज बोल रहा हूं...मेरा एक्सीडेंट हो गया... ब्लैकमेलिंग के लिए हो रहा AI का इस्तेमाल

मंडी निरीक्षक प्रीतम डिमरी ने बताया कि बुधवार को थोक मूल्य 120 रुपये प्रति किग्रा और फुटकर दाम 160 रुपये प्रति किग्रा तय किया गया, हालांकि बाहरी राज्यों के आढ़तियों ने बोली लगाकर किसानों से 160 रुपये प्रति किग्रा की दर से टमाटर थोक में खरीदा। वहीं दूसरी ओर में विकासनगर बाजार में क्वालिटी के अनुसार टमाटर फुटकर में 160 रुपये से 199 रुपये प्रति किग्रा तक बिका। टीम में खाद्य आपूर्ति अधिकारी जितेंद्र जोशी भी शामिल रहे।

टमाटर की बिक्री में आई कमी
सब्जी विक्रेता अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया जहां आम दिनों में प्रति दिन वे डेढ़ क्विंटल तक टमाटर बेच लेते हैं, वहीं दाम बढ़ने के कारण रोजाना मात्र 50 किग्रा की ही बिक्री हो रही है। टमाटर खरीदने से ग्राहक बच रहा है या फिर कम मात्रा में खरीद रहा है।

मंडी समिति 100 रुपये की दर से उपलब्ध करा रहा
मंडी समिति विकासनगर ने टमाटर बिक्री के लिए मंडी परिसर में स्टाॅल लगाए हैं। जहां 100 रुपये प्रति किग्रा की दर से टमाटर की बिक्री हो रही है। टमाटर की बिक्री 10 बजे से दोपहर एक बजे तक की जा रही है। एक व्यक्ति को दो किग्रा टमाटर ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन


साढ़े तीन लाख रुपये के टमाटर बेच चुके भगत सिंह
इस साल टमाटर की खेती जौनसार बावर के किसानों को लिए मुफीद साबित हुई है। किसानों को उम्मीद से कई गुना अधिक दाम मिल रहे हैं। कोटा गांव के भगत सिंह तोमर ने बताया कि वह इस सीजन में साढ़े तीन लाख रुपये के टमाटर बेच चुके हैं। वहीं उपरोली गांव के देवानंद शर्मा ने बताया कि उसके खेतों से रोज 10-12 क्रेट टमाटर निकल रही है। इस साल उनकी फसल 3500-4000 रुपये प्रति क्रेट की दर से आसानी से बिकी। कई सालों बाद किसानों को इतना मुनाफा हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें