माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में टमाटर की कीमतों में कमी आई है। पिछले कुछ दिनों से 60 से 80 रुपये किलो तक बिक रहा टमाटर अब 50 किलो के रेट पर बिक रहा है। कीमतों में कमी होने से लोगों ने भी राहत की सांस ली है। निरंजनपुर मंडी में टमाटर की आवक अब पर्याप्त हो रही है। सोमवार को भी मंडी में 1504 क्विंटल टमाटर पहुंचा। इसमें ज्यादातर टमाटर आसपास के इलाकों से ही पहुंचा है। थोक में टमाटर 24 से 32 रुपये किलो तक बिक रहा है लेकिन बाजार में इसकी कीमत 50 किलो के आसपास बनी हुई है। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि आवक बढ़ने के बाद अगले कुछ दिनों में कीमतों में कमी आने की उम्मीद है। -- बरकरार है और ऑड ईवन की व्यवस्था कोरोना के मामले ज्यादा सामने आने के बाद मंडी समिति ने वाहनों के लिए ऑडी ईवन की व्यवस्था शुरू की थी, जो अब भी बरकरार है। मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई थी। जिलाधिकारी डॉ आशीष श्रीवास्तव ने व्यवस्था को नियमित रखने के निर्देश दिए हैं।