IIपीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में बृहस्पतिवार को पुस्तकोपहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत बच्चों को पुस्तकों का महत्व बताया गया। बच्चों ने अपनी पुस्तकें सप्रेम भेंट कर शिक्षा में सहयोग की भावना विकसित की। प्राचार्य बसंती खम्पा ने इस पहल को आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उपयोगी बताया। कहा, कि इससे पाठ्य पुस्तकों को नया जीवन मिलने के साथ ही आपसी जुड़ाव की भावना भी मजबूत होती है। इस दौरान घनश्याम दास गुप्ता, मनीषा मखीजा, आरती उनियाल, डीएम लखेड़ा, सीमा श्रीवास्तव, अनु थपलियाल मौजूद रहे।
I
I
जीआईसी रामगढ़ में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
I
I
I
Iमहंत इंदिरेश हॉस्पिटल के ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र मोथरोवाला की ओर से जीआईसी रामगढ़ में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। डॉ. पूजा और डॉ. कनिका के नेतृत्व में टीम ने छात्रों की कद, वजन, आंख, कान, नाक, दांत व हीमोग्लोबिन सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की। हर छात्र का स्कूल हेल्थ चेकअप कार्ड तैयार किया गया, जिस पर भविष्य में फॉलोअप किया जाएगा। डॉक्टरों ने ओरल हाइजीन और स्वच्छता का महत्व बताया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह, डॉ. अश्विन, डॉ. अस्मिता, डॉ. आयुष, डॉ. देव, डॉ. अभिनव, डॉ. अभिलाषा, डॉ. अभिषेक, डॉ. अभिषेक अमोली आदि मौजूद रहे।I