फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जागड़ा के लिए व्यवस्था तैयार, आज उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



त्यूणी में रोकी जाएगी उत्तराखंड और हिमाचल से आने वाली बसें

अधिकारियों को हनोल में रहकर व्यवस्था बनाने का निर्देश



आज जौनसार बावर के महासू मंदिर हनोल में जागड़ा पर्व आयोजित होगा। मंदिर प्रबंधन समिति ने हरतालिका तीज पर आयोजित होने वाले जागरा मेले की तैयारी पूरी कर ली है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए एसडीएम चकराता युक्ता मिश्रा ने अधिकारियों की हनोल में रहकर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए है।

रविवार को तहसीलदार त्यूणी सुशीला कोठियाल ने व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी त्यूणी आशीष रवियान को दिशानिर्देश दिए। तहसीलदार ने बताया कि मेले में पथ प्रकाश, भंडारे, साफ सफाई, यातायात सुविधा और सुरक्षा समेत सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर नायाब तहसीलदार त्यूणी ग्यारू दत्त जोशी, मंदिर समिति के सदस्य चंदराम राजगुरु, रघुवीर सिंह रावत, राजाराम शर्मा राजाराम शर्मा, राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।





भारी वाहनों पर रोक

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों के साथ सीमावर्ती राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए राज्य सरकार बेहतर प्रबंधन में लगी है। रविवार को मेला समिति ने निर्णय लिया कि मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल से आने वाली बसों को त्यूणी में रोक दिया जाएगा।

जौनसार बावर के प्रमुख तीर्थ स्थल हनोल मंदिर में हर वर्ष जांगड़ा मेले में हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए 18 सितंबर को हनोल मंदिर व 19 सितंबर को चालदा महाराज दसऊ में व्यवस्था की गई है। शिमला से हनोल और रोहडू से त्यूणी के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया गया है। वहीं त्यूणी टैक्सी यूनियन की गाड़ियों से श्रद्धालुओं को हनोल भेजा जाएगा, जिसके लिए 50 रुपये किराया तय किया गया है।





महासू मंदिर के साथ हनोल गांव भी चमकेगा



इस बार हनोल जागड़ा मेला को भव्य और दिव्य बनाने के लिए मंदिर समिति ने विद्युत विभाग के सहयोग से पूरा हनोल गांव को लाइटों से सजाया है। रात में मंदिर परिसर ही नहीं हनोल गांव भी चमकेगा।
विज्ञापन




चातरा और व्यूलाड रोड में पार्किंग



थाना प्रभारी त्यूणी आशीष रवियान ने बताया त्यूणी हनोल रोड से आने वाले वाहनों के लिए व्यूलाड रोड में 700 की क्षमता की पार्किग की व्यवस्था की गई है। वहीं पुरोला मोरी से आने वाले वाहनों के लिए चातरा रोड में 500 की क्षमता की पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें