फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मरीजों के बीच फल वितरित, शिल्पियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन पर की सेवा पखवाड़ा की शुरुआत

दो अक्टूबर तक जगह-जगह आयोजित होंगे कार्यक्रम



भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की। अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कार्यकर्ताओं के साथ मानसिक स्वास्थ्य संस्थान सेलाकुई और धर्मावाला स्थित स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में जाकर मरीजों को फल वितरित किए।



विधायक ने कहा कि सभी को प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में गरीबों, पीड़ितों, शोषितों के दुखदर्द बांटने का यथासंभव प्रयास करना चाहिए। मूल भाव को आत्मसात करते हुए भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अनिल नौटियाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू नेगी, मंडल अध्यक्ष पिंकी देवी, सुरेश उनियाल, मंडल महामंत्री संदीप धनई, संजय दत्त भट्ट, रवि कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन और विश्वकर्मा जयंती के मौके पर ढकरानी गांव में आयोजित कार्यक्रम में शिल्पकारों को सम्मानित किया। अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविंद्र धीमान ने की। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर अग्रसर है। ओबीसी वर्ग के लोगों को भी सम्मानित किया गया। देहरादून ग्रामीण प्रभारी विनय रूहिला, जिलाध्यक्ष मीता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, वीरता गुरुंग, चतर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत जीवनगढ़ में मदरसा ईशा तूल कुरआन में अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश मंत्री और प्रभारी समीना सिद्दीकी और जिलाध्यक्ष सरफराज जाफरी के निर्देश पर दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, ई-श्रम कार्ड बनाए गए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महमूद खान, जिला महामंत्री सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें