फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: प्रदेश में एक कोरोना मरीज की मौत, 52 संक्रमित मिले

Sun, 14 Mar 2021 08:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
विज्ञापन

प्रदेश में बीते 24 घंटे में एक कोरोना मरीज की मौत और 52 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 97806 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को 9080 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सात जिलों में 52 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 30 कोरोना मरीज मिले हैं। ऊधमसिंह नगर में नौ, हरिद्वार में छह, नैनीताल में तीन, उत्तरकाशी में दो, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ जिले में एक-एक संक्रमित मिला है।

प्रदेश में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में 63 वर्षीय महिला कोरोना मरीज ने इलाज के दौरान दमतोड़ा है। अब तक 1703 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 24 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर 94082 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 609 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बंद हो गई एंटीजन रैपिड किट से जांच

सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में एंटीजन रैपिड किट से कोविड की जांच बंद हो गई है। ऊपर से आदेश मिलने के बाद एक बार फिर से आरटीपीसीआर जांच पर ही फोकस किया जा रहा है।

बेस अस्पताल और हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में एंटीजन रैपिड किट से कोविड की जांच की जा रही थी। एक दिन में सौ से सवा सौ सैंपलों की जांच एंटीजन रैपिड किट से हो रही थी। सेना भर्ती के लिए आए युवाओं की जांच भी एंटीजन रैपिड किट से की गई। एंटीजन रैपिड किट से नतीजे अच्छे नहीं मिल रहे थे।

गलत निगेटिव और गलत पॉजिटिव दोनों तरह की रिपोर्ट आ रही थी। साथ ही कोविड के लगातार बढ़ रहे केसों को देखते हुए एंटीजन रैपिड किट से कोविड की जांच बंद कर दी गई। बेस अस्पताल में कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ. राहुल लसपाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश हैं कि अधिक से अधिक आरटीपीसीआर जांच की जाए इसलिए आरटीपीसीआर और ट्रूनेट से ही कोविड जांच की जा रही है।

विज्ञापन

समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को किया सम्मानित

नवज्योति जनकल्याण समिति की ओर से कोरोनाकाल में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सौ लोगों को सम्मानित किया गया। रविवार को रानीपोखरी में नवज्योति जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी वीरेंद्र सिंह रावत ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। 

इस दौरान महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता किट का वितरण भी किया गया। वीरेंद्र रावत ने कहा कि कोरोना काल में फ्रंट वॉरियर्स का बड़ा योगदान रहा है। लॉकडाउन होने के बावजूद उन्होंने समाज के प्रति अपने दायित्वों का निवर्हन कुशलता से किया। सामाजिक कार्यकर्ता कुसुम सिद्धू ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में कोरोना योद्धाओं ने उल्लेखनीय काम किया।

नव ज्योति जन कल्याण समिति की अध्यक्ष सुशील खत्री ने संगठन की गतिविधियों की जानकारियां दी। कहा कि समिति समाज की बेहतरी के लिए काम करती है। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख भगवान पोखरियाल, ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी, जिला पंचायत सदस्य अनिता सेमवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मानसी खत्री, हेमा पुरोहित, रविंद्र बेलवाल, राजवीर खत्री, विजय भट्ट, दिनेश सजवाण, चंद्रकला ध्यानी आदि मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें